📅 Published on: July 4, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर – मुख्यमंत्री उ0प्र0 की अध्यक्षता में 05 जुलाई 2024 को मण्डलीय समीक्षा बैठक के संबध में तैयारी बैठक जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास शहरी, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास शहरी, 15वॉ वित्त आदि की समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी किसी गरीब से सुविधा शुल्क लेने की शिकायत प्राप्त हुई तो उसके विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा स्कूल चलो अभियान की समीक्षा की गयी नामांकन का लक्ष्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ओवर टैंक का निर्माण आदि की समीक्षा की गयी।
लघुउद्योग योजना, एक जनपद एक उत्पाद, टूल किट वितरण आदि के बारे में समीक्षा की गयी। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा रोजगार कार्यक्रम, निवेश मित्र पार्टल आदि की समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने बाढ़ से बचाव हेतु किये गये कार्येा की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि बन्धो पर ठोकर लगवा दे, सभी संवेदनशीन स्थानों पर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। शाहपुर-भोजपुरबन्धो के निर्माण कराने में कठिनाई आ रही है भूमि की रजिस्ट्री कराकर माह जुलाई 2024 के अन्त तक भूमि क्रय की कार्यवाही पूर्ण कर ले।
इसके साथ ही जहां पर बन्धे में गैप है उसे तत्काल भरवा दे। इसके अलावा भूमि अध्याप्ति विभाग के नई रेल लाइन परियोजना में कुल 1060 किसानो को मुआबजा दिया जा रहा है। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा कार्यदायी संस्थाओ द्वारा कराये जा रहे कार्येा के प्रगति की समीक्षा की।
निर्माण कार्यो में प्रगति लाकर समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। संचारी रोग हेतु चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु संबधित विभागो को निर्देश दिया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, कृषि व अन्य सभी विभाग अपने माइक्रोप्लान बनाकर तथा उसका लक्ष्य पूर्ण करने के बारे में बैठक में जानकारी देगे।
बैठक में सभी अधिकारीगण पूर्ण तैयारी करके आयेगे। इसके अलावा राजस्व कार्यो, आबकारी, स्टाम्प, परिवहन, एवं अन्य सभी विभागो के कार्यो एवं राजस्व वादो के निस्तारण की समीक्षा की।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त डी.एफ.ओ. पुष्प कुमार के0, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0चौधरी, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, पीडी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी0एनआरएलएम योगेन्द्र लाल भारती, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 जीवनलाल, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थेे।