📅 Published on: July 11, 2024
kapilvastupost
सिद्दार्थनगर सांसद जगदंबिका पाल ने इटवा तहसील के कई गांव के बाढ़ग्रस्त गांवों का दौड़ा कर जूड़ीकुईया, बेलवा, बिजौरा, गागापुर, सफियापुर ,सिंगारजोत, देवरिया, चमन, कठवतिया, पाण्डेय, चिताही आदि गांवों में स्टीमर तथा ट्रैक्टर से जाकर लोगों का हाल जाना |
इस दौरान मौके पर उपजिलाधिकारी इटवा , तहसील प्रशासन सहित एस एच ओ त्रिलोकपुर तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद थे सांसद जगदंबिका पाल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा कहा कि किसी भी प्रकार की लोगों को समस्या नहीं आनी चाहिए दवा ,भोजन सामग्री ,का उचित प्रबंध हो जो भी राहत कार्य हो उसको किया जाए।
इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने राहत सामग्री तथा अंग वस्त्र भी लोगों में वितरण किया ।साथ में सच्चिदानन्द पाण्डेय, मार्कण्डेय पाण्डेय, अशोक अग्रहरि ,विनय पाठक ,माधव सोनी, अजय कुमार, मनोज मिश्रा, छोटे तिवारी, संतोष गुप्ता, रिंकू पाल , आदि मौजूद थे