📅 Published on: July 29, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 29 जुलाई 2024/जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उसका बाजार का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरानजिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा पंजीकरण कक्ष, पूछताछ केन्द्र, दवा वितरण कक्ष को देखा गया। पिछले महीने 07 आपरेशन हुआ है। सीएचसी पर 07 डाक्टर कार्यरत हैं। सभी उपस्थित थे। एमओआईसी नौगढ़ से आते हैं।
जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि सभी डाक्टर्स स्वास्थ्य केन्द्र के पास ही रहेगे। फार्मासिस्ट का ड्यूटी चार्ट बनाये जाने का निर्देश दिया।
सीबीसी मशीन खराब हो गयी है जिसे कन्डम कराने हेतु निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बैम को निर्देश दिया कि दो के अन्दर सीबीसी मशीन लगवाये अन्यथा बैम के विरूद्ध कार्यवाही प्रारम्भ की दी जायेगी।
पंजीकृत गर्भवती महिलाओ के सापेक्ष प्रसव कम होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओ को फोन करे कि डिलेवरी अस्पताल में ही कराये। ब्लड स्टोरेज यूनिट बंद होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।
एमओआईसी ने बताया कि ब्लड स्टोरेज यूनिट के लिए 02 वर्ष से कर्मचारी नही है। स्वास्थ्य केन्द्र पर कुल 04 नर्स कार्यरत हैं जिसमें 02 रेगुलर एवं 02 एन.एच.एम. से हैं।
जिलाधिकारी द्वारा टी.बी. से बचाव के जागरूकता संबधी स्लोगन लिखाने का निर्देश दिया। गर्भवती महिलाओ का प्रसव अस्पताल में कराये। 24 घन्टे स्वास्थ्य केन्द्र खुला रहना चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा औषधि भण्डार कक्ष को देखा गया, दवाओ का रख-रखाव सही न पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। चीफ फार्मासिस्ट डीपीश्रीवास्तव का स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु एमओआईसी को निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरानएमओआईसी डा0 एस0के0 पटेल, संबधित डाक्टर व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।