सिद्धार्थ नगर – बढनी कसबे से सटे धनौरी गाँव के निकट सरयू नहर की कटान से आधा दर्जन गांव के ग्रामीण भयभीत

kapilvastupost 

सिद्धार्थ नगर जिले के बढनी कसबे से सटे धनौरी गाँव के निकट गुरुवार की रात लगभग 8 बजे  सरयू नहर की कटान के कारण आधा दर्जन गांव के ग्रामीण भयभीत हैं। कटान से गांवों में बाढ़ और अन्य संभावित नुकसान का खतरा मंडरा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है।

धनौरी गाँव के प्रधान किस्मत अली ने कहा, “हर साल बाढ़ का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार कटान की समस्या ने हमारी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हम अपने घरों और खेतों को बचाने के लिए चिंतित हैं। स्थानीय प्रशासन को तुरंत कदम उठाने चाहिए।”

सेमरहवा निवासी व ग्राम प्रधान इरशाद अहमद व ग्राम प्रधान बसंतपुर इमरान अहमद व प्रधान अलिमुल्लाह ने भी अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा, “कटान के कारण हमें हर समय डर लगा रहता है। हमारे गाँव के लोगों का आना जाना इसी रस्ते से होता है कटान होने से लगभग दर्जन भर गाँव का आवागमन प्रभावित हुवा है |

हालाँकि मीडिया में खबर फैलते ही जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कटान स्थल पर स्थित का जायजा किया । तहसीलदार शोहरतगढ़ अजय कुमार ने कहा, “हमारी टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कटान को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है |

बताते चलें कि कटान स्थल को दुसरे दिन भी शाम सात बजे तक किसी तरह कोई अवरोधक नहीं बनाया जा सका है | वहीं सरयू नहर के बंधों पर बलुई मिटटी के पतन की मात्रा ज्यादा होने से कटान ज्यादा हुवा है |