📅 Published on: August 3, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 03 अगस्त 2024/जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा औषधिक वैक्सीन भण्डारण कक्षा, औषधि भण्डारण कक्ष एवं औषधि वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष, ओ0टी0 आदि को देखा गया।
औषधि भण्डारण कक्ष में दवाअेा का रखरखाव सही न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुत सही कराने का निर्देश दिया।
जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्रसव पश्चात दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में बैम मालजी शर्मा के पास सही जानकारी न होने पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि सभी लाभार्थयो की पूरी जानकारी लेकर उनके खाते में धनराशि प्रेषित कराना सुनिश्चित करे।
निरीक्षण के दौरान संबधित उपजिलाधिकारी न्यायिक राहुल सिंह, संबधित डाक्टर व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।