सिद्धार्थ नगर – वायरल फीवर के मरीज की अस्पताल में मौत

Kapilvastupost

क्षेत्र के बिशुनपुर सैनी गांव निवासी राजू गुप्त (40) पुत्र राम नारायन गुप्त शनिवार को घर से इटवा सीएचसी में वायरल फीवर आदि की दवा कराने आया था।

बताया जा रहा है कि ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद वह दवा लेने गया। दवा लेने के बाद अचानक अस्पताल में ही वह गश खाकर गिर गया।

इसकी जानकारी अस्पताल कर्मियों को हुई तो पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने उसे चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने इसकी सूचना मृतक के परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजन मृतक के शव को लेकर घर चले गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ.संदीप द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि मृतक वायरल फीवर आदि का मरीज था। अस्पताल में गश खाकर गिर गया था।