📅 Published on: August 7, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर – खण्ड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत 100 ग्राम पंचायतो को 03 माह के अन्दर ओ0डी0एफ0 प्लस करने का निर्देश दिया।
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु वाहन क्रय करने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया जिसके माध्यम से प्रतिदिन सूखा एवं गीला कचरा निर्धारित स्थान पर एकत्र करना है।
सभी खण्ड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि केन्द्र/राज्य वित्त के बजट से 10 प्रतिशत व्यय कर मैनपावर लगाकर कूड़ा कलेक्ट कराये और उनका मानदेय मनरेगा की दर से भुगतान करे।
आरआरसी सेन्टर का निर्माण कार्य समय से व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करवाएं | जहां भूमि चिन्हित नही है वहां उपजिलाधिकारी से समन्वय बनाकर भूमि चिन्हित कराये। व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण हेतु 2250 लाभार्थियों को प्रथम किश्त का भुगतान किया जा चुका है।
जिसका निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। क्षेत्र पंचायत के कार्यो का भुगतान समय से करे। सामुदायिक शौचालय का निर्माण 1136 से सापेक्ष 1115 बन गया है।
सामुदायिक शौचालय पर खुलने का समय व केयर टेकर का नाम व मोबाइल नम्बर अंकित कराये व समय से खुले। खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत भवनो का निरीक्षण कर स्थिति के बारे में अवगत करायेगे|
परिसर में शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, कम्प्यूटर, इन्टरनेट आदि की व्यवस्था है या नही। अन्त्येष्टि स्थल निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश दिया। ग्रुप के माध्यम से जो भी सूचनाएं दी जाती है उसको अवश्य पढ़े और उसका अनुपालन सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर पीडी नागेन्द्र मोहनराम त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त एडीओ पंचायत आदि उपस्थित थे।