सिद्धार्थ नगर – पेरिस ओलंपिक 2024 के कुश्ती मुकाबले में फाइनल मैच में पहुंच चुकी भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को तकनीकी कारणों से अयोग्य घोषित करने को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध

कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन राष्टीयपति को सौंपा

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर 08 अगस्त / पेरिस ओलंपिक 2024 के कुश्ती मुकाबले में फाइनल मैच में पहुंच चुकी भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को तकनीकी कारणों से अयोग्य घोषित कर दिए जाने के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर एस ओ सी चकबंदी / एस डी एम को सौंप कर महामहिम से विनेश फोगाट के मामले में हस्तक्षेप कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि कुश्ती की हमारी स्टार खिलाड़ी विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत विश्व की नामचीन खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया था और वह स्वर्ण पदक जीत सकती थीं।

लेकिन अचानक उन्हें तकनीकी कारणों से अयोग्य घोषित कर ओलंपिक से बाहर कर दिया गया। उनका इस प्रकार से अयोग्य घोषित होना उनके खिलाफ गहरी साज़िश प्रतीत होता है ।

आज हम कांग्रेस पार्टी के लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन भेज कर उनसे इस मामले में हस्तक्षेप कर देश की बेटी विनेश फोगाट को न्याय दिलाने की मांग किया है।

इस अवसर पर अनिल सिंह अन्नू, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, रियाज़ मनिहार, रितेश त्रिपाठी, सुदामा प्रसाद, फैजान अहमद सभासद, ओमप्रकाश दूबे, होरी लाल श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, शौकत अली, नियाज़ अहमद, अकरम अली, ज़ुबैर खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।