📅 Published on: August 11, 2024
Kapilvastupost
शोहरतगढ़। आदर्श समायोजित शिक्षक/ शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश में बढ़नी ब्लॉक के समस्त सम्मानित शिक्षा मित्र भाइयों एवं बहनों 12 अगस्त 2024 दिन सोमवार समय 2:00 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिद्धार्थ नगर के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन/धरना देना है के क्रम में आप सभी लोगों से अनुरोध है कि आप लोग अपनी एकता का परिचय देते हुए ससमय बीएसए प्रांगण में उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाएं।
मित्रों हमारी संख्या ही हमारी ताकत है हम केवल एक दिन आपका समय चाहते हैं। जब आप लोगों की जरूरत पड़ती है तो आप लोगों से निवेदन किया जाता है इस नाते आप सभी लोग एक दिन का अमूल्य समय देते हुए 12 अगस्त 2024 को 2:00 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थनगर के प्रांगण में उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाएं।
यह बातें आदर्श समायोजित शिक्षक/ शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक इकाई बढ़नी ब्लाक अध्यक्ष सुग्रीम यादव व महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्र ने दी।