📅 Published on: September 11, 2024
Amir Rizvi
नगर पंचायत डुमरियागंज के अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव एवं अवर अभियंता रवि प्रताप सिंह द्वारा जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में नगर पंचायत डुमरियागंज के विभिन्न वार्डों में जल भराव की स्थिति का निरीक्षण किया गया, जिसमें चार मुख्य जल भराव वाले स्थल पाये गए।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा चार स्थलों के बारे में जानकारी चाही गई है उक्त चारों स्थलों का सर्वे कर लिया गया है जिसे जिलाधिकारी महोदय को प्रस्तुत किया जाएगा।
उक्त निरीक्षण में कासिम मेहंदी, अर्पित द्विवेदी, शिवा, मिथुन आदि कर्मचारी तथा वार्डवासी उपस्थित रहे।