डुमरियागंज वार्ड न 13 मे स्वच्छ वातावरण की बैठक की गई

Amir Rizvi 
शासन के निर्देशों के क्रम में एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर पंचायत डुमरियागंज के वार्ड नंबर 13 लक्ष्मण नगर में अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव एवं सभासद प्रतिनिधि सौरभ मिश्रा के साथ स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक की गई।

बैठक में अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर को कचरा मुक्त बनाने, खुले स्थान एवं नाले में कचरा न फेंकने, डोर टू डोर कलेक्शन में मदद करने, कूड़े को अलग-अलग रखने, गीले कूड़े से होम कंपोस्टिंग बनाने, पॉलिथीन एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने आदि के बारे में विशेष रूप से जानकारी दिया गया।

बैठक में अधिशासी अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से लंबित जियोटैग कार्य पूर्ण कराते हुए आवास निर्माण कार्य को शीघ्र ही पूर्ण कराने के लिए कहा गया।

इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव द्वारा वार्ड वासियों से वार्ड की अन्य समस्याओं के बारे में जाना गया और मौके का निरीक्षण करते हुए तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।