📅 Published on: September 14, 2024
kapilvastupost
शुक्रवार को बढनी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत धनौरा मुस्तहकम में ग्राम प्रधान [प्र] नसीम खान की अध्यक्षता में गाँव के ग्राम पंचायत कार्यालय / परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सर्वे 2024 के तहत ग्रामीणों की खुली बैठक बुलाई गई।
उन्मुखीकरण गोष्ठी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास हेतु पात्र व्यक्तियों के चयन पर बिस्तृत चर्चा किया गया, जिससे बेघर परिवार, शून्य कमरों की संख्या वाले परिवार, एक और दो कमरों की कच्ची दीवार के मकान में रहने वाले परिवार, कच्ची छत युक्त मकानों में रहने वाले परिवारों को पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जा सके।
बैठक को लेकर ग्राम प्रधान [प्र] नसीम खान ने बताया कि बैठक की पूर्व सूचना ग्रामीणों को दी गई थी, जिससे बैठक के दिन ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण उपस्थित होकर अपना नाम सूची में सम्मिलित करवा सकें और उन्हे सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल पीएम आवास का लाभ मिल सके।
साथ ही बैठक को संबोधित करते हुए सचिव शकील अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास को लेकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई है। पात्रता के आधार पर पात्र व्यक्तियों को आवास दिया जाएगा। सरकार के द्वारा दिए गए मानक के आधार पर सभी पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास सूची में चयनित किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत सचिव शकील अहमद , जग जीवन , रोजगार सेवक , पंचायत सहायक , खुर्शीद , मैनुद्दीन , आंगनवाड़ी , सफाई कर्मचारी सहित भारी संख्या में सम्मानित ग्राम वासियों की उपस्थिति सराहनीय रही।