📅 Published on: September 28, 2024
Nationalist
सिद्धार्थनगर। गणित एक कठिन विषय है, ऐसी लोगों की धारणा और मान्यता बन गई है, और यही बात बच्चों के मन मस्तिष्क में भी है। इन्हीं गलतफहमियों को दूर करने के लिए सभी शिक्षकों का तीन दिवसीय गणित की नवाचारी शिक्षण विधियों एवं गणित किट के प्रयोग हेतु प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का प्रशिक्षण चलाया जा रहा है, ताकि बच्चे गणित का ज्ञान सुगमता से प्राप्त कर सकें।
उपरोक्त आशय का विचार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता लाल जी पांडेय ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गणित की नवाचारी शिक्षण विधि और गणित किट का प्रयोग विद्यालयों में अधिक से अधिक किया जाए।
प्रशिक्षण के नोडल एवं प्रवक्ता गणित पंकज कुमार ने बताया कि प्राथमिक के चार सौ और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के चार सौ शिक्षकों का प्रशिक्षण होना है, प्राथमिक विद्यालय के चार सौ शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया। आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सौ शिक्षकों का प्रथम चक्र का प्रशिक्षण आज सकुशल सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण का सफल संचालन प्रशिक्षक बृज किशोर तिवारी, अभिषेक कुमार मौर्य एवं राम दयाल के नेतृत्व में संपन्म हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से प्रवक्ता अनिल कुमार बिंद, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह, बुद्धि राम, शारदा श्रीवास्तव, अब्दुल अजीज, रेनू यादव, जुबैर अहमद उस्मानी, आरती सिंह, महेश कुमार, सरिता गौतम, विनोद बजाज, हबीबा अजीज, सुशील कुमार सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, वंदना विश्वकर्मा, मनोज कुमार वरुण, शालिनी देवी, पंकज कुमार, पुनीता मिश्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।