सन राइज क्लासेस मे गांधी जयन्ती व लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती समारोह पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन

kapilvastupost 

सिद्दार्थनगर गोल्हौरा‌ स्थिति सन राइज क्लासेस मे गांधी जयन्ती व लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती समारोह मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव एवं मुख्य अतिथि गोविन्द शुक्ल जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ सिद्धार्थनगर द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कियागया।

मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी व आदर्शों के बारे बताया। उसके बाद गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर बच्चों के बीच कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही बच्चों के बीच गांधी दर्शन की प्रासंगिकता विषय पर एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता मे 80 बच्चो ने भाग लिया जिसमें निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवांगी पटेल तथा द्वितीय स्थान पर अर्चिता पाठक तथा तृतीय स्थान पर मंगेश शर्मा और निशा त्रिपाठी रही। इन सभी बच्चों को प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव द्वारा शील्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।

राजीव प्रकाशन से आये हुए अमरेन्द्र सिंह द्वारा बच्चों को क्वेश्चन बैंक देकर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित पटेल, अनूप पाण्डेय,सुधा,रेखा, दिलीप त्रिपाठी, विवेक कुमार , रमाकांत आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
22:08