📅 Published on: October 26, 2024
kapilvastupost
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के चिल्हिया केसारा मार्ग के निर्माण में बरती गई लापरवाही की शिकायतों की जांच शुरू हो गई है। अमर उजाला के रविवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को अधिकारी हरकत में आए।
परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी व अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी इटवा ने टीम के साथ पहुंचकर सड़क की जांच की। चिल्हिया से नहर पटरी होते हुए केसारा तक जाने वाले मार्ग पर मिट्टी के ऊपर डामर डालकर पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क बना दी गई थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग सड़क पर हुई पेंटिंग पर हाथ लगा रहे हैं तो, वह आसानी उखड़ जा रही है, और नीचे मिट्टी व धूल दिखाई दे रही है।
लोगों ने पीडब्ल्यूडी सहित कार्य करने वाले ठेकेदार पर आरोप लगाए कि इन लोगों की मिलीभगत से सड़क बनाने में अनियमितता बरती गई है। मिक्सिंग में तारकोल के साथ काला तेल मिलाकर, बिना गिट्टी बिछाए ही सड़क को पेंट कर दिया गया। सड़क बनाने में अनियमितता को लेकर अमर उजाला ने रविवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद प्रशासन ने जांच करी |
प्रतीकात्मक फोटो