📅 Published on: October 30, 2024
kapilvastupost
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शोहरतगढ़ चेतिया मार्ग पर स्थित बुढ़नइयां गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरा गम्भीर रुप से घायल।
घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
शोहरतगढ़ चेतिया मार्ग पर स्थित बुढ़नाइया गांव के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक की दुर्घटना में मौत हो गई जिसकी पहचान राम केवल पुत्र स्वा मिश्री उम्र 36 वर्ष निवासी लमती थाना मिश्रौलिया।
घायल युवक की पहचान सोनू उर्फ रामलगन पुत्र बेचन उम्र 35 वर्ष निवासी लमती थाना मिश्रौलिया गम्भीर रूप से घायल
हो गया।
दुघर्टना की सूचना पाकर शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार व कांस्टेबल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सिद्धार्थनगर भेज दिया।
इस सम्बन्ध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना मे रामकेवल पुत्र मिश्री गांव लमती थाना मिश्रौलिया मौत हो गई है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिद्धार्थनगर भेज दिया गया है। दूसरा घायल युवक सोनू उर्फ रामलगन की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया है।