सी एम योगी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान का सुभारम्भ किया

जे पी गुप्ता / निज़ाम अंसारी

सिद्धार्थनगर 02 अप्रैल 2022/पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा रेस्ट हाउस, पी0डब्ल्यू0डी0, जेल रोड में बने हेलीपैड पर प्रातः 10ः10 बजे हेलीकाप्टर से पहुॅचे। इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, मा0 शिक्षक विधायक श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री गोविन्द माधव, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उ0प्र0 शासन श्री अमित मोहन प्रसाद, जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री पुलकित गर्ग, उपस्थित थेे।

उ0प्र0 सरकार के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने सर्वप्रथम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल में खाली मैदान/कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कोविड-19 हेल्प डेस्क , संचारी रोग, राशन वितरण की दुकान पर लाभाथी से वार्ता की तथा अपने हाथ से राशन भी दिया तथा काला नमक चावल के साथ विभिन्न विभागो द्वारा लगाये गये स्टाल/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सुनीता देवी, सुशीला देवी, सुनीता देवी, शीला तथा पुष्पा देवी की गोद भराई किया तथा आन्वी, कृष्ण कुमार, शिवनन्दन कुमार, गुलाब, सोनी को अन्नप्रासन कराकर उनका लाड-प्यार किया।

इसके पश्चात मंच पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद के दूर-दराज से आये किसानों नौजवानों एवं महिलाओं, मा0 विधायकगण, भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से ड्यूटी पर लगाये गये पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों को आभार प्रकट करते हुए भारतीय विक्रम संवत तथा वसन्तीय नवरात्रि की शुभाकामनाएं दी।

मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज से पूर्व मुझे कई बार सिद्धार्थनगर आने का अवसर मिला है। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान का सुभारम्भ करने के लिए जनपद सिद्धार्थनगर का चयन किया है क्योकि सिद्धार्थनगर एक आकांक्षात्मक जनपद है। यहां पर स्वास्थ्य, शिक्षा आदि पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। संचारी रोग मतलब मस्तिष्क ज्वर है। वर्ष 1972 से वर्ष 2017 तक प्रतिवर्ष 2-3 हजार मौते होती थी। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सभी लोगेा के सहयोग से अभियान चलाकर संचारी रोग को पूरी तरह से समाप्त करने में सफलता प्राप्त की है। दिमागी बुखार इस क्षेत्र के लिए अभिशाप बन गया था।

इस अभियान के अन्तर्गत आशा कार्यकत्री घर-घर जाकर लोगो को जागरूक करती है। हमारे पूर्वज कहते थे कि रोग के उपचार से महत्वपूर्ण बचाव है। रोगो से बचने का बचाव एक माध्यम है। मा0 प्रधानमत्री जी के नेतृत्व में विगत पांच वर्षो में सर्वाधिक मेडिकल कालेज बनाने का रिकार्ड उ0प्र0 के नाम है। उ0प्र0 में 17 नये मेडिकल कालेज में पठन-पाठन का कार्य चल रहा है। आने वाले 01 वर्ष में 17 नये मेडिकल कालेज में भी पठन-पाठन प्रारम्भ हो जायेगा।

विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। विगत 02 वर्षो में पूरे विश्व ने कोरोना जैसा महामारी का सामना किया है। जिसमें देश के अन्दर मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कोरोना से लड़ाई की विश्व में सराहना की गयी तथा उ0प्र0 मॉडल की पूरे विश्व में सराहना की गयी। उ0प्र0 सरकार ने कोरोना के दौरान मुफ्त जांच, मुफ्त वैक्सीन तथा मुफ्त उपचार की सुविधा दी है। डबल इंजन की सरकार ने सभी जरूरतमंद को डबल राशन दिया जा रहा है। आज एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत जनपद सिद्धार्थनगर के काला नमक चावल को चयनित किया गया है।

काला नमक चावल की खुशबू अब देश के साथ ही पूरे विश्व में फैल रही है। काला नमक चावल के विकास की प्रक्रिया निरन्तर चलती रहेगी। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत प्रत्येक जरूरतमंद को शौचालय तथा आवास दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में वृद्धि हो रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी पात्र लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड अवश्यक बनवा ले जिससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

प्रत्येक जरूरतमंद तक सभी येाजनाओ का लाभ पहुंच रहा है। सभी लोग अपने आस-पास गन्दगी न फैलाये। गन्दगी से अनेक बीमारियां फैलती है। हमे अपने आस-पास स्वच्छता रखनी चाहिए। जहां स्वच्छता होती है वहां देवियां आती है। स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाये।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान वर्ष में तीन बार मनाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग इसमें नोडल होता है तथा अन्य विभाग इसमें सहयोग करते है। गेंहूॅ की फसल तैयार होने पर क्रय केन्द्र तैयार मिलेंगे। पूरे प्रदेश में 04 अप्रैल 2022 से स्कूल चलो अभियान चलाया जायेगा। विगत 02 वर्षो से कोरोना के कारण प्रभवित था। इसे साथ ही मा0 मुख्यमंत्री जी ने पुनः सभ्ज्ञी मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगण तथा पूरे प्रदेश को भारतीय विक्रम संवत तथा वसन्तीय नवरात्रि की शुभाकामनाएं दी। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण किया गया।

मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योेगी आदित्यनाथ जी को पुनः मुख्यमंत्री बनकर सर्वप्रथम जनपद सिद्धार्थनगर का भ्रमण कर यहो की जनता को आर्शीवाद देने के लिए आभार व्यक्त किया गया। मा0 सांसद डुमरियागंज ने कहा कि आजादी के बाद से श्रीयोगी आदित्यनाथ जी पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जो कि जनता के बीच में जाकर उनका हाल-चाल पूछते है। पहले हमारे जनपद में किसी को गम्भीर बीमारी होने पर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया जाता था किन्तु मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद को मेडिकल कालेज की सौगात देने के बाद अब यही पर इलाज हो रहा है।

मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी भगवान गौतम बुद्ध की धरती पर आने के लिए उनका आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर मा0 सांद डुमरियागंज द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेट किया गया गया। इसके पश्चात मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान की प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

इस कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त पूर्व विधायक डुमरियागंज श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक इटवा डा0सतीश द्विवेदी, तथा अन्य वरिष्ठ प्रषासनिक तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, चिल्हिया ग्राम प्रधान इबरार अहमद , रामकुमार चौरसिया , सैलू सिंह , पूर्व ब्लोक प्रमुख प्रत्याशी संतोष पासवान व दूर दराज से आयी जनता तथा स्कूली बच्चों आदि की उपस्थिति रही।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post