📅 Published on: December 11, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 11 दिसंबर / जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व निर्धारित बैठक आज़ जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के नि• जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी सत्यनारायण पटेल जी एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी केशव चन्द्र यादव भी उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नये संगठन निर्माण में सक्रिय, समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही पदाधिकारी बनाया जायेगा।
और हम सब मिलकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष करेंगे और 2027 में प्रदेश से भाजपा की सरकार उखाड़ फेंकेंगे और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनायेंगे।
नि• प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चन्द्र यादव एवं नि• जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद तथा पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव किया जाएगा जिसमें सिद्धार्थनगर से 500 कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे ।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव अनिल भारती एवं नादिर सलाम, विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी किरन शुक्ला एवं देवेन्द्र कुमार गुड्डू, तथा अभिनय राय, कृष्ण बहादुर सिंह, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, पंकज चतुर्वेदी, रंजना मिश्रा, सबेर आलम, अकील अहमद मुन्नू, अशोक गुप्ता, कन्हैया पांडेय,
राम चंदर पांडेय, गंगेश्वर राय, ऋषिकेश मिश्रा, इश्तियाक चौधरी, गालिब बिसेन, राजन श्रीवास्तव, दीपक यदुवंशी, पप्पू ख़ान, सतीश त्रिपाठी, ज्योतिमा पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।