📅 Published on: December 14, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर आज शानिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना मिश्रौलिया पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनसुनवाई किया गया ।
समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना खेसरहा पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।
जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर उपस्थित रहें । थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों के सम्बन्ध में जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
उक्त थाना समाधान दिवस में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया व थाना मिश्रौलिया के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।