सिद्धार्थ नगर – विधानसभा शोहरतगढ़ में फायर स्टेशन, बस अड्डा निर्माण और 50 बेड के हॉस्पिटल के लिए सी एम से की मुलाकात

Kapilvastupost

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में फायर स्टेशन व 50 शैय्या अस्पताल स्थापित किये जाने को लेकर मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। विधायक ने बताया कि फायर स्टेशन स्थापित होने से शोहरतगढ़ क्षेत्र में आग से हो रहे नुकसान में कमी आएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी उच्चीकृत होने से अधिकांश लोगों का जीवन सुरक्षित हो सकेगा।

विधायक ने दूरभाष पर बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर बताया – कि बढ़नी विकास खंड की आबादी – 2.5 लाख है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी की क्षमता मात्र चार बेड – की है। उसे 50 बेड का किये जाने को – लेकर वह पहले भी मुख्यमंत्री से अनुरोध कर चुके हैं।

इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री इसे लेकर अधिकारियों को निर्देशित भी – चुके हैं। इसी तरह शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गड़ाकुल में फायर स्टेशन स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया था। इसके लिए यूपी सिडको को कार्यदायी संस्था नामित करने का अनुरोध किया गया था।

इस पर भी सहमति दी गयी थी, लेकिन अभी तक न सीएचसी बढ़नी उच्चीकृत हो सकी और न ही फायर स्टेशन का निर्माण प्रारंभ हो सका। उन्होंने मुख्यमंत्री से पुनः अनुरोध किया कि यदि दोनों भवन स्थापित हो जाएं तो उनके क्षेत्र की जनता को बढ़ा लाभ मिले.