📅 Published on: December 25, 2024
Kapilvastupost
आज चिल्हिया मंडल के कपियां चौराहे पर मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी, चौपाल तथा सुशासन यात्रा का आयोजन किया गया.
जिस के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा रहे सुशासन दिवस के शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कपिया चौराहे से सेमरियांव गांव तक पदयात्रा निकाली गई.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालजी त्रिपाठी ने कहा कि आज हमारी पार्टी पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी के पदचिन्हों पर चल रही है चाहे बड़े शहरों में गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज हो या पीएम ग्रामीण योजना के तहत प्रत्येक गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य शुरू की हो या देश को राष्ट्रीय दूर संचार नीति 99 देकर दूर संचार क्रांति का सूत्रपात किया हो .
ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने के लिए स्वजल धारा योजना जो 2004 में शुरू की इस योजना को आगे ले जाने का कार्य हमारी सरकार कर रही है आज हर घर में जल पहुंचने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक शुद्ध जल पहुंच रहा है .
पंडित अटल बिहारी वाजपेई ने सर्व शिक्षा अभियान शुरू कर 6 से 14 साल की उम्र के बच्चों को मुफ्त प्राथमिक शिक्षा देने का प्रावधान किया गरीबी और कुपोषण पर नियंत्रण पाने के लिए दिसंबर 2000 को अंतोदय अन्य योजना का शुभारंभ किया उनके सपनों को आज हमारी सरकार पीएम गरीब कल्याण अन्य योजना के माध्यम से 80 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को मुफ्त राशन देकर अंतोदय के संकल्प को साकार कर रही है.
इसी तरह अटल जी का सपना था की हर गरीब को आवास मिले और आज नरेंद्र मोदी की सरकार में 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत हुई जिसके माध्यम से देश के चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्की छत दिलाने का कार्य हमारी सरकार ने किया पंडित जी का सपना था की सभी को सुलभ स्वास्थ्य सुविधा मिले और आज पीएम मोदी की पहल पर परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए 2018 में शुरू की दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत आज हर जरूरतमंदों को 5 लाख की स्वास्थ्य सुविधा हर साल हमारी सरकार देने का कार्य कर रही है .
इस अवसर पर पूर्व मंडल महामंत्री पद्माकर शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंगा मिश्रा भाजपा के वरिष्ठ नेता राम प्रकाश मिश्रा राधे बाबा बूथ अध्यक्ष रामनारायण नीलू ओझा जितेंद्र चौधरी,अशोक चौधरी लादू राम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे