सिद्धार्थ नगर – एम डी एम का राशन बेचने के मामले में आरोपी मास्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गुरु जी की कलम से 

सिद्धार्थनगर। चेले का खाद्यान्न थाली की जगह दुकान पर पहुंचाने वाले गुरु जी निलंबित हो गए मुकदमा ऊपर से दर्ज हो गया।

गुरु के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के धारा 316 (5) व 61 (2) के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड भनवापुर में गुरु जी की कृपा से एक विद्यालय के मध्यान भोजन का राशन पिकअप पर लटकर दुकानदार के यहां बेचने के लिए जा रहा था ।

इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पिकअप समेत राशन को पकड़ा और उसका वीडियो बनाया साथ ही साथ प्रशासनको पूरी घटना से अवगत भी कराया।

पिकअप पर 17 बोरी राशन लदा हुआ था। उल्लेखनीय है कि केंद्र और प्रदेश की सरकारो के सहयोग से कक्षा एक से लेकर के आठ तक विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थी को मध्यान भोजन विद्यालयों में निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है ।

बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में प्रत्येक दिन मीनू के हिसाब से भोजन बनवाया जाता है बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए राशन कोटेदार देता है। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ नगर जनपद के विकासखंड भनवापुर क्षेत्र के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भरवटिया बाजार में ग्रामीणों ने खाद्यान्न लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा।

ग्रामीणों के अनुसार भरवटिया बाजार स्थित पी०एम० श्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय से एमडीएम का खाद्यान्न लादकर पिकअप वाहन निकलने ही वाला था वाहन को देखकर गांव के लोग वाहन के पास पहुंचे।

विद्यालय के बच्चों के भोजन वाला खद्यान्न दुकानदार के यहां बेचने के लिए पिकअप पर लादकर ले जाया जा रहा था, ग्रामीणों ने पिकअप और खद्यान्न को पकड़ कर वीडियो बनाया तथा इसकी सूचना फोन के द्वारा। प्रशासन को भी दिया।

इस मामले की सूचना पाते ही नायब तहसीलदार महबूब आलम टीम के साथ विद्यालय पर पहुंच कर गाड़ी व अनाज को कब्जे में लेकर स्थानीय थाना डुमरियागंज को 17 बोरा खाद्यान्न मय पिकप वाहन व चाभी को सुपुर्द कर दिया है।

देर शाम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पान्डेय, जिला समन्यवयक एमडीएम डीपी श्रीवास्तव एवं, खन्ड शिक्षा अधिकारी भनवापुर राजेश कुमार सहित पूरी टीम थाना डुमरियागंज पर पहुँच कर कथित आरोपी इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर देकर बीएनएस 361 (5) व 61 (2) के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया है।

फिलहाल बच्चों का निवाला छीनकर बाजार में बेचने के प्रयास के आरोपी इंचार्ज प्रधानाचार्य को निलंबित करते हुए विकासखंड लोटन में सम्मबंध कर दिया गया है जिसकी पुष्टि खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर राजेश कुमार ने किया। है।