सिद्धार्थ नगर – प्रवक्ता बना हल्लौर का लाल ज़िले का नाम किया रौशन

Amir Rizvi 

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा (उर्दू) 2024 के आज घोषित परिणाम में हल्लौर निवासी मोहम्मद असगर जो वर्तमान में सहायक अध्यापक (बेसिक शिक्षा) में बिहार में ही कार्यरत है उन्होंने पूरे बिहार में उर्दू भाषा के प्रवक्ता पद सामान्य श्रेणी में 96वें स्थान पर चयनित होकर अपने परिवार तथा गाँव का नाम रोशन किया।

संघर्ष , मेहनत और कभी न हार मानना, लक्ष्य के प्रति समर्पण का अपनी सफलता में अहम योगदान होता है, इस प्रक्रिया को वास्तविकता में परिवर्तित कर के यह सफलता असगर ने प्राप्त कर जनपदवासियों का सम्मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में खुशी व्याप्त है।