डुमरियागंज – खैर टेक्निकल इंटर कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

Amir Rizvi 
खैर टेक्निकल इण्टर कॉलेज बनगवां डुमरियागंज (Boys Section) में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल कूद का प्रदर्शन किया गया।

वॉलीबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता में कक्षा 9 वर्ग ‘A’ के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्सी खींचने में कक्षा 11 के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 500 मीटर दौड़ में मोहम्मद आबिद फारूकी कक्षा 12 एवं साइकलिंग में यशवंत राव कक्षा 10 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर डायरेक्टर इंजीनियर इरशाद अहमद खान, जमाल अहमद खान, प्रधानाचार्य फैयाज अहमद, मोहम्मद इरफान, विवेक श्रीवास्तव, हफीजुर्रहमान, गुलजारुददीन, सैयद अली रिज़वी, जमाल अहमद, इमरान इजहार, आफताब आलम, मनोज श्रीवास्तव, मोहम्मद इजहार, काजी मोहम्मद आरिफ, सैयद इरफान हैदर रिज़वी, अब्दुल सलाम, काजी शब्बर अज़ीज़, खलीक अहमद आदि उपस्थित थे।