Shohratgarh – सुनीता जायसवाल मेमोरियल हॉस्पिटल की भव्य ओपनिंग दस मार्च को अबीर-गुलाल के संग निकली मंगलमय कलश यात्रा!

Kapilvastupost

शोहरतगढ़ कस्बे से सटे ब्लॉक रोड पर शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकाली गई।

इस दौरान अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्त जयकारों की बीच भक्ति गीतों पर थिरकते हुए डोई नदी पर पहुंचे। यहां पीत वस्त्रत्त्धारी महिलाओं व युवतियों जल भरा।

इसके बाद वापस कथा स्थल पहुंच कर कलश स्थापित किया।

कस्बे से सटे डॉ. सुनीता जायसवाल मेमोरियल हॉस्पिटल पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पहले डॉ. सुशांत कुमार जायसवाल ने भक्तों के साथ कलश यात्रा निकाली।

यह कलश यात्रा रेलवे क्रासिंग, पेट्रोल पंप, गड़ाकुल तिराहा, श्रीराम जानकी मंदिर, नीबी दोहनी होते हुए डोई नदी पर पहुंचा। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीत वस्त्रत्त्धारी महिलाओं व युवतियों ने जल भरा।

कलश यात्रा में आगे-आगे चल रही हाथी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। यात्रा में शामिल भक्त भक्ति गीतों पर रास्ते भर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए डांस करते रहे। प्रभु का जयकारा भी रास्ते भर लगता रहा। वापस कलश यात्रा श्रीराम जानकी मंदिर होते हुए हॉस्पिटल पहुंचा।

इसके बाद पुरोहित राजेंद्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कराया। देर शाम सात बजे से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। यह कथा 10 मार्च तक चलेगी। इसमें भक्त पहुंचकर रसपान कर सकते हैं।

इस दौरान पंकज पांडेय, राजीव मिश्र, किरन, रविंद्र गौंड़, मनोज जायसवाल, राघवेंद्र उपाध्याय, सूर्यकांत पांडेय, सतीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
08:06