बस अड्डा निर्माण के लिए जमीन चिन्हित, विधायक विनय वर्मा ने किया स्थलीय निरीक्षण

शोहरतगढ़ में शीघ्र ही बस अड्डे का सपना साकार होने जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी – विधायक

निजाम अंसारी

सिद्धार्थ नगर । शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए विधायक विनय वर्मा निरंतर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में बस अड्डा निर्माण की प्रक्रिया को गति देने हेतु वार्ड नंबर 7, सुभाष नगर में भूमि चिन्हित कर उसका अवलोकन किया गया।

विधायक विनय वर्मा, उपजिलाधिकारी राहुल सिंह, नगर के गणमान्य नागरिक अशोक दूवे, बाबूलाल यादव, वैभव त्रिपाठी, बरकत अली और महेश प्रजापति समेत अन्य अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि शासन और प्रशासन के सहयोग से यह कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए वे लगातार जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह से संवाद स्थापित कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन द्वारा चिन्हित भूमि का संपूर्ण विवरण शासन को भेज दिया गया है और प्रस्तावित अनुदान राशि शीघ्र ही स्वीकृत कर बस अड्डे का निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

निरीक्षण के दौरान विधायक विनय वर्मा के साथ एसडीएम शोहरतगढ़ राहुल सिंह, राकेश तिवारी, विजय सिंह, रामदास मौर्य, अशोक दूवे, बाबूलाल यादव, विष्णु सिंह, बरकत अली समेत अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और इसके शीघ्र क्रियान्वयन की उम्मीद जताई।

Open chat
Join Kapil Vastu Post
04:54