बड़ी लापरवाही: ब्लॉक के सामने से फॉर्च्यूनर चोरी, गाड़ी में था लाइसेंसी रिवाल्वर!

Saddam khan

सिद्धार्थनगर | जिले के इटवा ब्लॉक के सामने से दिनदहाड़े फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी होने की घटना ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। झकाहिया निवासी इजहार की नई फॉर्च्यूनर (UP32 BG6261) को अज्ञात उचक्के लेकर फरार हो गए। खास बात यह है कि गाड़ी के अंदर उनका लाइसेंसी रिवाल्वर भी मौजूद था।

कैसे हुई चोरी?

गाड़ी मालिक इजहार ब्लॉक के सामने अपनी फॉर्च्यूनर खड़ी कर नमाज पढ़ने गए थे। जब वह लौटे तो गाड़ी गायब थी। यह घटना दर्शाती है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं कि सरकारी दफ्तर के सामने से गाड़ी चोरी कर ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी।

प्रशासन पर उठे सवाल

क्या पुलिस गश्त इतनी कमजोर है कि ब्लॉक के सामने ही अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं?

गाड़ी के अंदर लाइसेंसी रिवाल्वर भी था, ऐसे में यह मामला और गंभीर हो जाता है। अगर यह हथियार गलत हाथों में चला गया, तो बड़ी वारदात हो सकती है।

क्या जिले में बढ़ते अपराधों पर प्रशासन की कोई नजर नहीं है?

पुलिस की लापरवाही या अपराधियों का दुस्साहस?

घटना के बाद वाहन स्वामी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस की ढिलाई से जनता में आक्रोश है। सवाल उठता है कि अगर ब्लॉक के सामने ही चोरी हो रही है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा?

क्या प्रशासन इस घटना के बाद जागेगा? या अपराधी ऐसे ही बेलगाम रहेंगे?

👉 इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं।

Open chat
Join Kapil Vastu Post
15:37