दयानंद एवं आर्कय न्या विद्यालय के प्रांगण में प्रगति पत्र वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गुरु जी की कलम से
बढ़नी सिद्धार्थ नगर।

नगर पंचायत बढ़नी के दयानंद एवं आर्यकन्या विद्यालय के प्रांगण में आयोजित प्रगति पत्र वितरण कार्यक्रम में कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय के व्यवस्था प्रभारी बीपी त्रिपाठी ने मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।

प्रगति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के व्यवस्था प्रभारी बीपी त्रिपाठी ने कहा कि पुरस्कार पाने से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

सभी छात्र छात्राओं को नियमित रूप से अध्ययन करना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के व्यवस्था प्रभारी बीपी त्रिपाठी ने विद्यालय की छात्रा जारा खान, शिवाजी , सिमरन कौशल , अंशुल प्रजापति, अनुष्का , शमीम , राकेश चौधरी आदि को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एसपी निगम, राजेश कुमार, वरिष्ठ शिक्षक वीपी शुक्ल, पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती शीला पाण्डेय, विनोद कुमार द्विवेदी, प्रभु दयाल, दीपक अग्रहरि, मनोज त्रिपाठी , कृष्ण मोहन त्रिपाठी , रेणुकाश्रीवास्तव, रीता शाही, नीलम , आशीष देव यादव, ऋषि अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।