समाजवादी पार्टी का उद्देश्य सत्ता में भागीदारी नहीं, बल्कि समाज में समानता और न्याय स्थापित करना है – इदरीस पटवारी

kapilvastupost 

शनिवार दिनांक 05 अप्रैल 2025 को नगर कार्यालय बाँसी में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री लालजी यादव, विधानसभा अध्यक्ष श्री विनोद यादव, वरिष्ठ नेता श्री जवाहर यादव, श्री राजेश पासवान, सभासद बरकत अली राईनी, श्री अरुण गुप्ता, श्री के.सी. त्रिपाठी, श्री रामबहोर कन्नौजिया, श्री राम कृपाल मौर्य, कपिलदेव देव, मेहताब आलम, सब्बू ख़ान, गणेश दत्ता, धीरेंद्र यादव, बबलू राईनी, सभासद साकिर अली, अलीम शेख, मनोज कुमार, मैनुद्दीन, अज़हर खान, राहुल आर्या सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान इदरीस पटवारी ने कहा समाजवादी विचारधारा हमारे समाज के हर उस व्यक्ति की आवाज़ है, जो हाशिए पर है, जिसे न्याय चाहिए, जिसे अवसर चाहिए। समाजवाद सिर्फ़ एक राजनीतिक सोच नहीं, बल्कि एक मानवीय जिम्मेदारी है—हर गरीब, मज़दूर, किसान, नौजवान और कमजोर वर्ग के साथ खड़ा होने की। समाजवादी पार्टी का उद्देश्य सत्ता में भागीदारी नहीं, बल्कि समाज में समानता और न्याय स्थापित करना है। जब तक देश के आखिरी व्यक्ति को उसका हक़ नहीं मिल जाता, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

बैठक में समाजवादी पार्टी की नीतियों, आमजन के अधिकारों तथा सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि समाजवादी नेता इदरीस पटवारी को उनके निरंतर जनसेवा, संगठनात्मक समर्पण एवं जमीनी स्तर पर सक्रियता को लेकर विशेष रूप से सराहना की गयी | वक्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।

बैठक के अंत में पार्टी की आगामी रणनीति और जनसमस्याओं के समाधान हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।