📅 Published on: May 8, 2025
Nizam zilani
सिद्धार्थ नगर-
बर्डपुर स्थित राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल में बुधवार को भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान छात्रों को आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।
सायरन बजते ही सभी विद्यार्थियों ने ब्लैकआउट प्रक्रिया का पालन किया। उन्होंने बिजली के उपकरण बंद कर दिए और शांतिपूर्वक सुरक्षित स्थानों की ओर बढ़ गए। विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया कि आपात स्थिति में भगदड़ नहीं मचानी चाहिए। साथ ही माचिस, टॉर्च और धूम्रपान से भी बचना चाहिए।
शिक्षकों ने छात्रों को समझाया कि आपदा के समय धैर्य, अनुशासन और सूझबूझ सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। विद्यालय प्रशासन ने मॉक ड्रिल के माध्यम से बच्चों को व्यवहारिक अनुभव प्रदान किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक शबीना कमाल ने कहा कि इस तरह के अभ्यास से बच्चों में आपदा के समय सजगता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होती है किसी भी मुश्किल घडी मे सयंम और साहस से काम लें।
इस दौरान शिक्षक नूर मोहम्मद,पूजा यादव, राज कुमार चौधरी एंव स्कूल के छात्र छात्रा मौजूद रहे।