📅 Published on: May 8, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के निर्देश पर आज इटवा तहसील के ग्राम नकथर देवरिया में राजस्व विभाग की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच गाटा संख्याओं की नाप कर उस पर सरकारी ज़मीन होने का बोर्ड लगा दिया। यह कार्यवाही तहसीलदार व नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में की गई।
कार्यवाही ग्राम प्रधान की शिकायत पर की गई, जिसमें उन्होंने सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण और आम के बाग की जानकारी दी थी। शिकायत की पुष्टि होने पर डीएम सिद्धार्थनगर ने उक्त ज़मीन की नीलामी कर राजस्व सरकारी खाते में जमा करने का भी आदेश दिया।
अधिकारियों ने गांव में सरकारी ज़मीन पर बने अवैध निर्माण की नाप-जोख कर उसे हटाने की बात भी कही।
ग्राम प्रधान नकथर देवरिया ने बताया कि, हमने डीएम साहब से शिकायत की थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई हुई। सरकारी ज़मीन की रक्षा के लिए प्रशासन ने सही कदम उठाया है।