भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अपराध के खिलाफ सपा का बिगुल, डुमरियागंज में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भरी हुंकार

Kapilvastupost
डुमरियागंज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रविवार दोपहर डुमरियागंज पहुंचे। सपा विधायक सैयदा खातून के नेतृत्व में महुवारा बार्डर पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला बेंवा और हल्लौर होते हुए सपा कार्यालय पहुंचा, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और अपराध अपने चरम पर हैं। दलितों और आम नागरिकों का उत्पीड़न बढ़ा है, यहां तक कि सांसद भी सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अभी से ही सपा की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सके।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, घिसियावन यादव, अजय यादव, अफसर रिजवी, सुरेंद्र शुक्ल, पप्पू मलिक, नजीब मलिक, फुजैल, आफताब आलम, फयाज अहमद, अफरोज जमाल, फैजान अहमद समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।