📅 Published on: May 14, 2025
Nizam Ansari
जनपद सिद्धार्थनगर की तहसील शोहरतगढ़ अंतर्गत ग्राम महादेवा गंगाराम के निवासी उत्कर्ष त्रिपाठी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने गांव व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उत्कर्ष की शिक्षा दिल्ली स्थित एयर फोर्स स्कूल में हो रही है। उनके पिता भारतीय वायुसेना में सैनिक रह चुके हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।
बेटे की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। दादा विष्णु प्रसाद त्रिपाठी और दादी अन्नपूर्णा त्रिपाठी को ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। बहन सृष्टि त्रिपाठी, प्रज्ञा, नैना, भाई कृष्ण त्रिपाठी, कान्हा त्रिपाठी समेत चाचा शैलेश त्रिपाठी, मिथिलेश त्रिपाठी, ऋषिकेश त्रिपाठी, सोनम त्रिपाठी, रीना त्रिपाठी, अनमोल चतुर्वेदी, कर पाठक परिवार के सदस्य और ग्रामीणों ने भी उत्कर्ष की इस सफलता पर हर्ष जताया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।