📅 Published on: May 15, 2025
गुरु जी की कलम से
तस्कर्रों ने थाईर्लैड से गांजे को रिफाइन कर तैयार की गई मारिजुआना की एक बड़ी खेप लखनऊ भेज दी। गांजे से बनी मारिजुआना को यहां युवाओं के बीच खपाने की तैयारी थी।
पता चला है कि दो महिला तस्कर जैसे ही चौधरी चरण” सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची, वहां पहले से सतर्क कस्टम की टीम ने दोनों कनाडा महिला को पकड़ा और उनकेपास से लगभग 4 किलो ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया।
आइटम बुक कस्टम उप आयुक्त नंदेश्वर सिंह की टीम इस पूरे सिंडीकेट का पता लगाने के लिए थाईलैंड की दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
पता चला है कि बैकाक से लखनऊ पहुंचे विमान के यात्रियों के सामान की जांच सीमा शुल्क की टीम डिप्टी कमिश्नर नंदेश्वर सिंह के नेतृत्व में कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि इस उड़ान से’ तस्करी का मारिजुआना लखनऊ भेजा जा रहा है।
इसके चलते डिप्टी कमिश्नर के साथ अधीक्षक .ज्योति सिंह, निरीक्षक- शिवम वाजपेई, आकाश दीक्षित संदीप यादव, अर्पित बाजपेयी, लोकेश, विवेक, अभिषेक ने सभी यात्रियों की गहनता से जांच शुरू कर दी। इस’ बीच थाईलैंड से आयी दो महिला यात्रियों के ट्राली बैग में चार चार पैकेट बरामद हुए।
जांच की ‘गई तो पालीथीन में लिपटे बैग में हरे रंग का मारिजुआना मिला। कुल आठ पैकेट में 4.041 किलोग्राम मारिजुआना की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.041 करोड़ रुपये है, “कस्टम अधिकारियों ने दोनों यात्रियों से उनके सिंडीकेट को लेकर पूछताछ की है।
पूछताछ के आधार पर कई- और तस्करों ‘तक पहुंचने की तैयारी है। वहीं, दोनों महिलाओं को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की, धारा 43 (बी) के तहत गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर देश के कुछ और’ एयरपोर्ट को अलर्ट का संदेश भेजा है, जिससे अन्य ‘तस्करो को पकड़ा जा सके।