एआईएमआईएम का सदस्यता अभियान एवं त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर रणनीतिक बैठक संपन्न

Kapilvastupost

आज दिनांक 18/05/2025 को कपिलवस्तु विधानसभा अंतर्गत जोगिया ब्लॉक के नादेपर चौराहे पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निशात अली ने की। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों में विश्वास जताया।

इसके साथ ही बांसी विधानसभा में जिलाध्यक्ष निशात अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और AIMIM की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में सभी जिला पंचायत सीटों पर पार्टी प्रत्याशी उतारने पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर नईम अख़्तर, आसिफ इक़बाल, रिज़वान ज़फरुल्लाह, आज़ाद अहमद, सय्यद शाहबाज़, आफ़ताब अहमद, मेराज चौधरी, नुरुल हुदा, मुजीब उर रहमान, आतिफ़ अख्तर, गुफरान खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

AIMIM की सक्रियता से जिले की राजनीति में नया मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है।