📅 Published on: May 20, 2025
Nizam Ansari
सिद्धार्थनगर/बलरामपुर।
हर मुसलमान की दिली तमन्ना होती है कि वह हज की मुकद्दस यात्रा पर जाए और मक्का-मदीना शरीफ की जियारत करे। इस बार उतरौला विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी हसीब खान के वालिद और वालिदा को अल्लाह पाक के करम से हज पर जाने की सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मुबारक मौके पर उनके पैतृक गांव मुजेहना में जश्न का माहौल रहा।
हज यात्रा से पहले जैसे ही हसीब खान अपने वालिद और वालिदा के साथ मुजेहना गांव पहुंचे, लोगों का तांता लग गया। हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंचे और फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे गांव में ईद जैसा माहौल नजर आया।
इस अवसर पर एक विशेष मुबारकबादी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें बिलग्राम शरीफ के सज्जादा नशीन सैय्यद रिजवान मियां साहब, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद, मौलाना मसीहुद्दीन साहब, प्रिंसिपल बैतुल्लाह साहब सहित कई अलीमे दीन शामिल हुए और हज यात्रा के लिए मुबारकबाद पेश की।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों के लोगों सहित प्रदेश के कई जिलों से आए चाहने वालों ने भी शिरकत की। सभी ने हसीब खान के परिवार के इस रूहानी सफर की कामयाबी और कुबूलियत की दुआएं कीं।