बढ़नी में प्रतिभा सम्मान समारोह में चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़नी को पहचान दिलाने के लिए किया प्रेरित

प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान सुनील अग्रहरि ने विरोधियों को निशाने पर लेते हुवे कहा जो अपने आपको बड़का ईमानदार कहते हैं उन्हें अपने कार्यों को पहले पत्रकारों से जांच करवानी चाहिए |

निज़ाम अंसारी 

बढ़नी कसबे में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत बढ़नी की तरफ से किया गया आयोजन का यह दूसरा वर्ष रहा |

उत्साह और प्रेरणा से भरपूर माहौल में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि आपके अंदर इच्छाशक्ति और मेहनत है, तो सफलता निश्चित है। बच्चों को सोफिया कुरैशी, पी टी उषा और व्योमिका सिंह जैसे महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेने की सलाह दी गई।

स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर नंद किशोर, भाजयुमो अध्यक्ष राजकुमार सिंह ‘राजू शाही’, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट संजय के पी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष इब्राहीम बाबा सहित अन्य अतिथियों ने मंच से छात्रों को शुभकामनाएं दीं और जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

सुनील अग्रहरि के इस शानदार आयोजन में सम्मानित होने वाले छात्रों की सूची: गांधी आदर्श विद्यालय के अफ्फान खान , आर्य कन्या विद्यालय की अनुपमा पांडे , सेंट जूड स्कॉलर स्कूल की कनक गुप्ता, मदीहा जमाल, और सुजल कसौधन (87%) ,गांधी आदर्श इंटर कॉलेज की गायत्री – 90.33% , पूनम यादव – गांधी आदर्श विद्यालय के छात्रों को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया |

प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान त्रियुगी अग्रहरि ने कहा प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, वह परिश्रम को पहचानती है, ना कि अमीरी-गरीबी को।

अपने तेज़ तर्रार नेता राजू शाही (भाजयुमो अध्यक्ष) ने कहा  प्रतिभा सम्मान छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मंच को साझा करते हुवे इब्राहीम बाबा  (वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष ने कहा शिक्षक उस कुम्हार की तरह हैं जो छात्रों को आकार देते हैं। शिक्षक सम्मान के असली हकदार हैं। मैं उन सभी सुभकामनाएँ देता हूँ |

गाँधी आदर्श विद्ययालय इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक  विजय कुमार वर्मा ने कहा कम अंक लाने वाले छात्रों को भी विशेष प्रयासों से प्रोत्साहित किया जाए।

एस एस बी बढ़नी के असिस्टेंट कमांडेंट संजय के पी ने कहा छात्रों को पूरा पाठ्यक्रम पढ़ना चाहिए और पिछले पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करना चाहिए।

आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा  प्रतिभा सम्मान समारोह केवल विद्यार्थियों को पुरस्कार देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह उनके मनोबल को ऊंचा उठाने का अवसर भी है। ऐसे आयोजनों से समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनता है और छात्र अपने लक्ष्य को और मजबूती से पाने की दिशा में अग्रसर होते हैं।