📅 Published on: May 25, 2025
गुरु जी की कलम से बढनी
भारत-नेपाल सीमा पर नशे की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ढेबरुआ पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। टीम ने दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 24 मई 2025 को थाना ढेबरुआ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 93/2025, धारा 08/20/23 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए टीम ने चरस के साथ दोनों अभियुक्तों को भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 568 के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
नजमुद्दीन अबुल कलाम खान, पुत्र अबुल कलाम खान, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी वार्ड संख्या 15, विस्कोहर रोड, इटवा, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर।
मोहम्मद इमरान, पुत्र मो. इरफान, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी ग्राम विशुनपुर चौबे, पोस्ट पतिला, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर।
गिरफ्तारी में शामिल टीम:
उ0नि0 श्री अनिरुद्ध सिंह – थाना ढेबरुआ
उ0नि0 श्री महेश सिंह – SSB 50वीं वाहिनी, बढनी
का0 अखिलेश यादव – थाना ढेबरुआ
का0 विवेक कुमार – SSB 50वीं वाहिनी
आरक्षी कृष्णा मौर्य – SSB 50वीं वाहिनी
आरक्षी हेमपाल गुर्जर – SSB 50वीं वाहिनी
आरक्षी तिरुपति – SSB 50वीं वाहिनी
पुलिस ने अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।