सिद्धार्थ नगर – बिना सिग्नेचर के निकले 58 हजार रुपये! बड़ौदा यूपी बैंक की बजहां शाखा पर गंभीर आरोप, खाताधारक ने उठाए सवाल

Deepu Pandey

सिद्धार्थनगर: जनपद के बजहां स्थित बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा पर गंभीर लापरवाही का आरोप सामने आया है। खाताधारक तनाजुल हक के मुताबिक, उनके केसीसी (KCC) खाते संख्या 75037632259 से 07 मार्च 2025 को ₹58,000 रुपये की निकासी और जमा, बिना उनकी अनुमति, सिग्नेचर या अंगूठा लगाए ही कर दी गई। यह रकम ‘खाता रिन्युअल डेबिट और क्रेडिट’ के नाम पर लेन-देन में दिखाई गई है।

तनाजुल हक ने बताया कि उन्होंने इस निकासी की न तो कोई जानकारी दी थी और न ही बैंक में उपस्थित होकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किया था। उनका आरोप है कि शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा हुआ है।

खाताधारक ने पूरे मामले की शिकायत जिला स्तरीय अधिकारियों से की है और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि बैंक और प्रशासनिक अधिकारी इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करते हैं।

पूरा मामला सिद्धार्थनगर जनपद की बजहां शाखा (कोड 6577) से जुड़ा हुआ है, जिससे बैंकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।