युवा नेता संजय मोदनवाल बने विश्व हिंदू रक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष, बढ़नी में खुशी की लहर

गुरु जी की कलम से

बढ़नी- नगर पंचायत बढ़नी निवासी युवा नेता संजय मोदनवाल को विश्व हिंदू रक्षा संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर शुभचिंतकों द्वारा बधाई का तांता लगा हुआ है।

उनके मनोनयन पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

कस्बे के वार्ड नंबर 11 निवासी, समाजसेवी व युवा नेता संजय कुमार मोदनवाल को गत दिवस विश्व हिंदू रक्षा संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए संगठन ने उनसे निष्ठावान रहते हुए देश हित में निरंतर कार्य करने की अपेक्षा की है। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर संजय कुमार ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास से उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, उसपर मै खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

संगठन के हित व लक्ष्य में सदा कार्य करूंगा। युवा नेता संजय कुमार को जिले का प्रभार मिलने पर तमाम शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।