31 मई 2025, शनिवार शाम 6:30 बजे बाँसी नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में निराला नगर में पार्क और पोखरे के साथ ही अष्टधातु से निर्मित ‘योग की स्तंभ मूर्ति’ का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर बाँसी के गौरव, पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक राजा जय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
वर्तमान विधायक राजा जय प्रताप सिंह ने कहा
हम बाँसी को एक ऐसा आदर्श नगर बनाना चाहते हैं, जहाँ विकास, संस्कृति और स्वास्थ्य तीनों का संगम हो। योग की यह मूर्ति हमें हमारी संस्कृति और स्वास्थ्य की ओर लौटने की प्रेरणा देगी।
डी एम गणपति आर. ने कहा योग के साथ ही आमजन मानस के जीवनशैली में हम थोड़ा सा भी अच्छा कर पा रहे हैं हमें खुशी है। जनता इसका उपयोग अच्छे से करेगी ऐसी आशा करता हूं। मैं नगर पालिका परिषद बांसी की चेयरमैन चमन आरा रायनी के पहल की सराहना करता हूं मैं आशा करता हूं कि जल्द ही आपकी अध्यक्ष पार्क और पोखरों का और विस्तार देंगी जिससे जनता को सुकून और राहत मिले।
कार्यक्रम में उपस्थित हजारों की भीड़ के बीच चमन आरा रायनी ने कहा महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के नाम पर बना यह पार्क और पोखरा
यह योग मुद्रा चिन्ह हमारे शहर की सुंदरता के साथ-साथ एक पहचान भी बनेगी। हम बाँसी को आध्यात्मिक और आधुनिक दोनों दृष्टियों से विकसित कर रहे हैं। हम उनके व्यस्ततम समय में एक अच्छा अहसास और सुकून देना चाहते हैं हम उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसे समर्पित करते हैं । बच्चों के खेलने नौका बिहार का मजा और फास्ट फूड की भी व्यस्था है जहां परिवार और बच्चे खुशमय समय व्यतीत करेंगे।
चेयरमैन इदरीस ने कहा यह मेरे लिए गर्व की बात है कि जिस सपने को हमने सालों पहले देखा था, आज उसे साकार होते देख रहे हैं। यह बाँसी के लोगों के लिए एक तोहफा है।
इस दौरान बांसी शहर के गणमान्य व्यक्तियों सभासदों हजारों की जनता की भीड़ के साथ ही एडीएम गोविंद श्रीवास्तव,सैकड़ों की संख्या में पत्रकारों सहित नगर के तमाम जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण मौजूद रही।