सरकार नहीं बदली तो गरीब तबका बर्बाद हो जाएगा- इदरीस पटवारी

nizam ansari 

बांसी स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बुधवार को पी डी ए चौपाल का आयोजन हुआ।

पीडीए (प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस) द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में इदरीस पटवारी ने भाजपा सरकार की नीतियों को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर यह सरकार नहीं बदली तो गरीब तबका पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियां पूरी तरह गरीब विरोधी हैं। देश का मजदूर, किसान, नौजवान और छोटा व्यापारी सभी परेशान हैं लेकिन सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। इदरीस पटवारी ने लोगों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में सोच-समझकर मतदान करें ताकि जनविरोधी नीतियों पर विराम लगाया जा सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मिलकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

चौपाल के तहत आयोजित जनसभा में महिला सभा की राष्ट्रीय नेता चमन आरा रायनी ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार आम जनता के बुनियादी अधिकारों – रोटी, कपड़ा, मकान और रोजगार – को छीनने का काम कर रही है। संविधान की मूल भावना के विपरीत फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे गरीब, मजदूर, किसान और अल्पसंख्यक तबका सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

चमन आरा रायनी ने अपने संबोधन में कहा – हमारा संविधान सबको बराबरी का अधिकार देता है, लेकिन आज देश में हालात ऐसे हैं कि गरीब की रसोई सूनी हो रही है, बेरोजगारी चरम पर है और महंगाई ने आम जनजीवन को तबाह कर दिया है।

सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और स्थानीय जनसमुदाय मौजूद रहे। चमन आरा रायनी ने चौपाल के मंच से जनता से अपील की कि “संविधान और अधिकारों को बचाने के लिए संगठित होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करें।

इस दौरान इदरीस पटवारी स पा जिला उपाध्यक्ष , चमन आरा रायनी राष्ट्रीय महिला सभा महासचिव नगर पालिका अध्यक्ष, कपिलदेव स पा नगर अध्यक्ष , मुस्तकीम खान, अजहर खान , अरुण गुप्ता सभासद, शाकिर , मुन्ना पांडे, इसरार , अलीम शेख , सन्नू , भीम सहानी , मैनू ,गणेश दत्ता ,बुद्धिराम प्रजापति सभासद , के सी तिवारी , छोटू शेख सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।