📅 Published on: June 19, 2025
kapilvastupost
बढ़नी सिद्धार्थनगर
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी का जन्मदिन गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद् पर मरीजो मे फल वितरण कर यादगार बनाया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व और देश में एकता व भाईचारे के उनके संदेश की जमकर सराहना की।
यूथ काग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने कहा की कांग्रेस देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी धर्मों और वर्गों का सम्मान करते हुए राष्ट्र की तरक्की के लिए काम करती है। उन्होंने राहुल गांधी को सांप्रदायिकता और नफरत फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ मोहब्बत का संदेश देने वाला नेता बताया।
इस दौरान उपस्थित लोग लाल बाबू सोनू तिवारी वारिस खान फारूक रायनी शुभम सोनी आदि लोग रहे।