📅 Published on: June 20, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 19 जून / आज़ जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जनों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन उल्लासपूर्वक मनाया। इस अवसर पर राहुल गांधी जी के चित्र के सामने केक काटा गया और सबने एक दूसरे को केक खिलाकर राहुल गांधी जी के जन्म दिन की बधाई दी। और राहुल गांधी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने कहा कि राहुल गांधी देश के लाखों गरीबों, पीड़ितों के दुःख सुख में बड़ी मजबूती से खड़े होते हैं और सबकी आवाज बुलंद करते हैं इसलिए आज़ सारा देश राहुल गांधी जी की तरफ़ बड़ी आशा भरी नजरों से देख रहा है और देशवासी चाहते हैं कि 2029 में राहुल गांधी जी देश का नेतृत्व करें।
इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार गुड्डू, सादिक अहमद, अनिल सिंह अन्नू, सुदामा प्रसाद, रियाजउद्दीन राईनी, ओमप्रकाश दूबे, शाहरुख पठान, हरि प्रसाद पासवान, राधेश्याम पाण्डेय, शौकत अली, अकरम अली सिद्दीकी, संतोष चौधरी, हफीजुर्रहमान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।