📅 Published on: June 20, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश के तहसील इटवा स्थित ग्राम सिहुनिया के निवासी अब्दुल अहद (पुत्र अब्दुल फत्ताह) ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से एक मिसाल कायम की है। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के बी.ए. ऑनर्स के प्रवेश परीक्षा में प्रथम रैंक तथा बी.ए. एल.एल.बी. के प्रवेश परीक्षा में 87वीं रैंक प्राप्त कर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है।
अब्दुल अहद ने अपनी प्रारंभिक धार्मिक शिक्षा मदरसा अब्दुल्लाह बिन अब्बास से हासिल की, जहाँ उन्होंने हिफ़्ज़-ए-कुरआन पूरा किया। इसके बाद उन्होंने जामिया अल-फारूक से जमाअत ‘अदना’ और ‘ऊला’ की तालीम मुकम्मल की। साथ ही उन्होंने आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से हर सपना साकार किया जा सकता है।
उनकी इस कामयाबी पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों तथा क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। अब्दुल अहद की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे सिहुनिया गांव और सिद्धार्थ नगर जनपद के लिए गर्व का विषय है।