📅 Published on: August 3, 2025
गुरु जी की कलम से बढ़नी
एसएसबी 50 वी वाहिनी सी समवाय के जवानो द्वारा रविवार को बढ़नी ढेबरुआ मार्ग पर ई रिक्शा पर रखे चार बैग से 740 बोतल नेपाली शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम कार्यवाही के लिए बरामद नेपाली शराब ई रिक्शा समेत गिरफ्तार अभियुक्त को कस्टम बढ़नी को सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी सहायक सेनानायक ज्योति शरण ने बताया की सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति शराब की खेप नेपाल से भारत के तुल्सियापुर की तरफ ले जा रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसएसबी के जवानो द्वारा घेराबन्दी कर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा आता दिखा, जिसे रोक कर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान ई रिक्शा में छिपाकर रखी गई कुल 740 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान वाशिउद्दीन पुत्र नूरुद्दीन (उम्र 17 वर्ष) निवासी दुधवनिया बुजुर्ग थाना-ढेबरुआ और नवेद अहमद पुत्र असफाक अहमद (उम्र 19 वर्ष) निवासी दुधवनिया बुजुर्ग थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई।
पूछताछ में नवेद ने बताया कि यह सामान सरिता नामक महिला की है जो बढ़नी की रहने वाली है।
उक्त बरामदगी मे जयन्ता कुमार डेका, संदीप कुमार, प्रीतम द्रिवेदी, ताराचंद, सिंगारे वैभव रहे।