पूर्वांचल को समर्पित चिकित्सा शिक्षा का नया तीर्थ — ‘चंद्रावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज ‘ डॉ. चंद्रेश उपाध्याय की दूरदृष्टि और संघर्ष से साकार हुआ एक और सपना
📅 Published on: August 4, 2025
शिक्षा और स्वास्थ्य ही राष्ट्र निर्माण की असली बुनियाद हैं, और यह बुनियाद मजबूत हो रही है डॉ. चंद्रेश उपाध्याय के संकल्प से
nizam ansari
सिद्धार्थनगर जनपद की शोहरतगढ़ तहसील के एक छोटे से गांव खरगवार से निकलकर अपनी मेहनत, सेवा और समर्पण से न केवल जिले बल्कि पूरे पूर्वांचल में अपनी अलग पहचान बनाने वाले डॉ. चंद्रेश कुमार उपाध्याय ने एक और ऐतिहासिक पहल की है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा के बाद अब चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी क्रांति लाने का बीड़ा उठाया है।
अपने माता-पिता के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने ‘चंद्रावती नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज’ की नींव रखी है, जो आने वाले वर्षों में पूर्वांचल का एक प्रमुख चिकित्सा शिक्षण संस्थान बनने की दिशा में अग्रसर है।
सेवा की शुरुआत: वीपीएल अस्पताल से शिक्षा तक
डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने अपनी चिकित्सा यात्रा की शुरुआत वीपीएल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल से की, जिसकी स्थापना 2016 में उनके पिता श्री विनोद प्रकाश उपाध्याय की अंतिम इच्छा के अनुरूप हुई थी। आज यह अस्पताल 100 बेड के साथ जनपद का अग्रणी अस्पताल है जहाँ ट्रॉमा, ऑर्थोपेडिक, न्यूरो, फिजियोथैरेपी, महिला रोग, शिशु रोग,मेडिसिन विभाग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
उन्होंने स्वास्थ्य सेवा को जनपद के कोने-कोने तक पहुँचाने का जो सपना देखा था, उसे सफलता पूर्वक साकार किया। अब यही सपना शिक्षा के क्षेत्र में बदलकर चंद्रावती नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के रूप में फल-फूल रहा है।
चंद्रावती नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज: शिक्षा में नए युग की शुरुआत
शिक्षा सत्र 2025 – 26 से शुरू यह विद्द्यालय स्वर्गीय माता चंद्रावती के नाम पर स्थापित यह संस्थान नर्सिंग और पैरामेडिकल के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक और व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करेगा।
कॉलेज में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं: BSC नर्सिंग चार वर्ष [ 40 सीट ], GNM तीन वर्ष [ 40 सीट ] एंड पैरामेडिकल दो वर्ष , DPT डिप्लोमा इन फिजियोथेरेपी दो वर्ष [ 30 सीट ] ,डिप्लोमा इन X-RAY [ XRAY टेकनिसियन] दो वर्ष 30 सीट |

डिप्लोमा इन OT दो वर्ष [ 30 सीट ] , डिप्लोमा इन ETCT दो वर्ष [ 30 सीट ] के कोर्सेस अत्याधुनिक डिजिटल क्लासरूम और वेल-इक्विप्ड लैब्स फैसिलिटी उपलब्ध है |

अनुभवी फैकल्टी और 24×7 मेडिकल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की सुविधा
हॉस्टल, पुस्तकालय, क्लीनिकल प्रैक्टिस के लिए अस्पताल से डायरेक्ट लिंक
यह कॉलेज जनपद के युवाओं को बिना शहर छोड़े मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर देगा।

पारिवारिक मूल्यों से प्रेरित जनसेवा की भावना
डॉ. उपाध्याय की सफलता का मूल मंत्र उनके माता-पिता के संस्कार और उनकी पत्नी सलोनी उपाध्याय का संबल है। उनके दो बच्चे बेटी सांच और बेटे चैतन्य भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा
स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ-साथ डॉ. उपाध्याय ने स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होटल R R पैलेस की स्थापना भी की है, जो शोहरतगढ़ क्षेत्र में एक भव्य होटल के रूप में पहचान बना चुका है।




