📅 Published on: August 8, 2025
गुरु जी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थनगर एवं खंड शिक्षा अधिकारी बढ़नी के निर्देश पर शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा उर्फ शिवभारी और प्राथमिक विद्यालय ढेबरूआ में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों की छात्राओं, अध्यापिकाओं और रसोइयों ने थाना कोतवाली ढेबरूआ के निरीक्षक गौरव सिंह, चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह और समस्त पुलिस स्टाफ को राखी बांधकर देश की रक्षा के संकल्प को सराहा। साथ ही शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर एसएचओ गौरव सिंह ने सभी को जलपान कराया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक निसार अहमद, महेंद्र कुमार मिश्र, सहायक अध्यापक दीप्ति कुमारी, अनुपम तिवारी, शाह आलम, शिक्षा मित्र आशुतोष मिश्र, अंशु चौधरी, रसोइया फूलझड़ी, मंजू देवी, क्रिस मती, शांति देवी, सुशीला देवी और चांदनी देवी उपस्थित रहीं।