इटवा पुलिस की बड़ी कामयाबी: लाखों की चोरी का खुलासा, जेवरात व नकदी बरामद

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। थाना इटवा पुलिस व जनपदीय एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने लाखों रुपये की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात व नकदी समेत करीब 17 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है।

घटना 31 जुलाई 2025 की है, जब कस्बा इटवा स्थित डॉ. औसामा स्वयामी के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी हो गई थी। इस मामले में पीड़ित द्वारा थाना इटवा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से लगभग 17 लाख रुपये मूल्य के जेवरात व 7 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

पीड़ित परिवार ने पुलिस की तत्परता व कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि चोरी का सारा सामान वापस मिलने से वे बेहद खुश हैं।