फूलन देवी दलित-पिछड़ों की सशक्त आवाज थीं: इदरीस पटवारी

Kapilvastupost

बांसी। सपा कैंप कार्यालय बांसी में रविवार को पूर्व सांसद वीरांगना स्व. फूलन देवी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया।

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इदरीस पटवारी ने कहा, “फूलन देवी ने अपने जीवन में गरीबी, यातना और अन्याय को बेहद करीब से देखा। उन्होंने अत्याचार के खिलाफ डटकर संघर्ष किया और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हथियार उठाने से भी पीछे नहीं हटीं। सांसद बनकर उन्होंने दलित, पिछड़े और शोषित समाज की आवाज को संसद तक पहुँचाया।”

उन्होंने आगे कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष और साहस की मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर मुस्तकीम खान, कपिल देव, बुद्धिराम प्रजापति, अरुण गुप्ता, शाकिर अली, मुन्ना पांडेय, अजहर खान, महताब आलम, इरफान शेख, बबलू राईनी, अभिषेक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।